Powered by Blogger.

Business

[Business]

Sunday, 17 December 2017

विश्व भूगोल: एशिया और एशियाई देशों का संक्षिप्त अध्यन!


विश्व भूगोल: एशिया और एशियाई देशों का संक्षिप्त अध्यन!



महाद्वीपों के नाम (क्षेत्रफल के अनुसार घटते कर्म में)

  1. एशिया (Asia)
  2. अफ्रीका (Africa)
  3. उत्तरी अमेरिका (North America)
  4. दक्षिणी अमेरिका (South America)
  5. अंटाकर्टिका 
  6. यूरोप (Europe)
  7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों के नाम (क्षेत्रफल के आधार पर घटते कर्म में)

  1. रूस (Russia)
  2. कनाडा (Canada)
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States Of America)
  4. चाइना (China)
  5. ब्राज़ील (Brazil)
  6. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  7. भारत (India)
  8. अर्जेंटीना (Argentina)
  9. कजाखस्तान (Kazakhstan)
  10. अल्जीरिया (Algeria)

तो हम दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीपों और सबसे बड़े देशो के बारे में बात कर चुके हैं, अब हम इन्ही महाद्वीपों में से हर एक महाद्वीप का अध्यन करेंगे, और इन्ही महाद्वीपों से हर एक देश के बारे में बात करेंगे तो सबसे पहले हम एशिया के बारे में पढेंगे|

एशिया (Asia)

दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप (क्षेत्रफल और जनसँख्या दोनों के आधार पर)
कुल क्षेत्रफल: 4,45,79,000 वर्ग किलोमीटर 
धरती के कुल स्थल भाग का 30% हिस्सा 
कुल देश – 48

एशिया महाद्वीप के बारे में हम बात करे तो यह दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, चाहे आप इसे क्षेत्रफल की दृष्टि से देखे या फिर जनसंख्या की दृष्टि से| इस महाद्वीप में हम सबसे पहले भारत के पडोसी राष्ट्रों का अध्यन करेंगे|

चीन (China) -


* राजधानी – बीजिंग (Bijing)

* सबसे बड़ा शहर – संघाई (Sanghai)

* चाइना की सबसे बड़ी नदी – यांगतीसीक्यांग

* क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का दूसरा सबसे बड़ा व दुनिया का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्र|

* जनसँख्या की दृष्टी से विश्व में सबसे बड़ा देश|

* चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है|

* तिब्बत का पठार- दुनिया का सबसे ऊँचा पठार जो की तिब्बत में स्तिथ है वो अब चाइना के अधिकार में है| यही से सिन्धु, सतलज, ब्रह्मपुत्र, साल्विन और मेकांग जैसी नदियाँ निकलती है| 

* पामीर का पठार – इसे “विश्व की छत” कहा जाता है|

* हांगहो नदी – हांगहो नदी को “चीन का शोक” कहा जाता हैं क्यूंकि इस नदी की वजह से आने वाली बाढ़ से वहां हर साल काफी नुकसान होता है|  

* चीन के उत्तरी हिस्से में तकलामाकन पठार है जो की ठंडा और सुनसान रेगिस्तान है|

* इस देश की बड़ी नदियाँ यांगतीसीक्यांग, सिक्यांग और हांगहो है जो की पूर्व की और बहती हुयी प्रशांत महासागर में गिरती है| 

*सबसे उत्तर में बहने वाली हांगहो नदी के जल में पिली मुलायम मिटटी भी पायी जाती है जिस वजह से इसे “पिली नदी” भी कहा जाता है|

* चीन में ही दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली प्रोजेक्ट ‘तीन घाटियों का बांध’ चीन के हुवेई प्रान्त में यांगतीसी नदी पर स्तिथ है|

* चाय उत्पादन में चीन का भारत के बाद विश्व में दूसरा स्थान है|



* चीन का संघाई शहर चीन का मेनचेस्टर कहलाता है क्यूंकि यहाँ सूती वस्त्र का सर्वाधिक उत्पादन होता है|  साथ ही संघाई चीन का सबसे बड़ा पतन भी है|

* चीन दुनिया में उर्जा का सबसे बड़ा उपभोक्ता और ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन के मामले में चीन दुनिया में पहले स्थान पर है|

* चीन में सबसे नवीन विलय किये गए भू-भाग हांगकांग और मकाउ है जो पहले क्रमशः ब्रिटेन एवं पुर्तगाल के उपनिवेश थे|

*उत्पादन क्षमता के हिसाब से चाइना दुनिया का एक अग्रणी देश है| चाइना बहुत सी चीजों के उत्पादन करने के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर है, चाहे वह चीज़ प्रकृति प्रदत या मानव निर्मित है| तो चलिए उन चीजों के बारे में बात करते हैं जिनके उत्पादन में चीन का दुनियाभर में प्रथम स्थान है|*

चीनी, धान, चावल (पुरे विश्व का 36%), लौहा, एलुमिनियम. सोना, कपास (पुरे विश्व का 27%), गेंहू (पुरे विश्व का 17%), तम्बाकू,  सूती वस्त्र व रेशम का सर्वाधिक उत्पादन|

पाकिस्तान (Pakistan) -


चाइना के बाद अब बात करते हैं भारत के पडोसी देश पाकिस्तान की|

* राजधानी – इस्लामाबाद| (भारतीय राजधानी और भारतीय सीमा के सबसे नजदीक स्तिथ एकमात्र राजधानी)

* सबसे बड़ा शहर – कराची



* प्रमुख शहर – लाहोर (रावी नदी पर बसा हुआ शहर), इस्लामाबाद. कराची, लायनपुर और मुल्तान|

* पाकिस्तान को “नहरों का देश” कहा जाता है क्यूंकि सिन्धु व उसकी सहायक नदियों से बहुत ज्यादा नहरे निकाली गयी है| इसी वजह से वर्षा का अभाव हुते हुए भी पाकिस्तान एक कृषि प्रधान देश है|

* एबटाबाद – पाकिस्तान में स्तिथ यही वह शहर है जहां अलकायदा के सरगना और आतंवाद के प्रमुख चेहरे “ओसाम बिन लादेन” को USA आर्मी द्वारा मार गिराया गया और इस आर्मी ऑपरेशन को “द नेच्युन स्पीर” (The Neptune Spear) का कोड नाम दिया गया|

* जैकोकाबाद – पाकिस्तान में स्तिथ जैकोकाबाद एशिया का सबसे गर्म स्थल है|

* पाकिस्तान का स्वर्ग – पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रान्त में ‘स्वात घटी’ अवस्तिथ है, जिसे पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है|

हालाँकि यह अपनी सुन्दरता के लिए कम और यहाँ होने वाली आतंकी गतिविधियों के लिए ज्यादा चर्चा में रहती है|

बांग्लादेश (Bangladesh) –


* राजधानी – ढाका (मलमल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध)

* विश्व में जुट का सबसे बड़ा उत्पादंकर्ता और निर्यातक

* नदियों का देश – क्यूंकि भारत से बहुत सारी नदिया बांग्लादेश से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं|

* न्युमुर द्वीप – भारत और बांग्लादेश के  मध्य विवादित क्षेत्र

* जीरो लाइन – भारत और बांग्लादेश के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा का नाम

* विश्व के सबसे बड़े डेल्टा (गंगा-ब्रह्मपुत्र) पर अवस्तिथ देश|

* बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना कहा जाता है|

 * इस देश में धान और जूट की अधिक खेती की जाती है, इसलिए इसे “सोनार बांग्ला” के नाम से भी जाता है|
* यहाँ के पहाडपुर स्तिथ ‘बोद्ध विहार के खंडहर’ और ‘सुंदरवन’ को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है|

भूटान (Bhutan) –


* राजधानी – थिम्पू

* सबसे उंचा पर्वतीय शिखर – कुलाकांगड़ी

* भूटान को “लैंड ऑफ़ थंडरवोल्ट” भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ तूफानी बिजली बहुत ज्यादा चमकती है|

 * भूटान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसने मानव विकास सूचकांक नहीं अपना रखा|

* सकल मानव प्रसन्नता सूचकांक अपनाने वाला दुनिया का सर्वप्रथम देश|

नेपाल (Nepal) –


* राजधानी – काठमांडू

* काठमांडू में ही SARC (सार्क) दक्षिण एशियाइ क्षेत्रीय सहयोग संगठन का मुख्यालय है|

* हिमालय की गोद में स्तिथ होने के कारन नेपाल को “हिमालयी राज्य” के ना से भी जाता है|

* नेपाल में ही दुनिया का सबसे उंचा पर्वतीय शिखर “माउंट एवेरेस्ट” स्तिथ है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है और इसे नेपाल में सागरमाथा के नाम से भी जाता है|

* एवेरेस्ट, धौलगिरी, कंचनजंघा, मकालू, अन्नपूर्णा, गौरीशंकर आदि नेपाल की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ है|

* नेपाल में विश्व की सर्वाधिक पनबिजली (पानी से उत्पादित बिजली) के उत्पादन की क्षमता है|

* नेपाल के प्रमुख मन्दिरों में पशुपति नाथ मंदिर (शिव जी) और महिषासुर मर्दनी (दुर्गा माँ) का मन्दिर है|

* नेपाल के गोरखा जाति के लोग दुनिया के सबसे अच्छे सैनिक माने जाते हैं, इसी वजह से नेपाली राष्ट्रीयता होने के बावजूद ये लोग ब्रिटिश आर्मी और इंडियन आर्मी में भी भर्ती हो सकते हैं|

* वहीँ नेपाल की शेरपा जाति के लोग दुनिया के सबसे अच्छे पर्वतारोहीयों में शुमार किये जाते हैं|

अफ्गानिस्तान (Afganistan) –


* राजधानी – काबुल (काबुल मुगलों की भी प्रथम राजधानी थी और यहीं बाबर का मकबरा बना हुआ है|)

* प्राचीन काल में अफगानिस्तान को एरियाना और मध्यकाल में खुरासान के नाम से जाना जाता था| यह रूस और  ब्रिटिश भारत के बीच अन्तस्थ राज्य था|

* अफगानिस्तान की सरकारी भाषा “पुश्तों” हैं|

* अफगानिस्तान विश्व का सर्वाधिक अफीम उत्पादन करता है, पुरे विश्व  में जितना अफीम उताप्दित होता है उसका 92% हिसा तो अकेले अफगानिस्तान में ही उत्पादित होता है|

* अफ्गानिस्तान की सर्वोच्च सभा को “लोया जिरगा” के नाम से जाना जाता है|

* अफगानिस्तान मानव विकास सूचकांक में सबसे निचे स्तिथ है|

* अफगानिस्तान का मियान प्रदेश विशाल बुद्ध प्रतिमाओं के लिए विख्यात रहा है|

म्यांमार (Myanmar) – 


* राजधानी - नाएप्यीडॉ

* पुराना नाम – बर्मा

 * म्यांमार भारत का ही एक हिस्सा था और 1935 में यह भारत से अलग हुआ था|

* इसे स्वर्ण पेगोड़ो का देश भी कहा जाता है|

* मांडले व यांगून इसकी पुरानी राजधानियां हैं|

* “अराकानयोमा” यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी है|

* यहाँ के शान पठार और कायीन्नी पठार खनिजो से भरपूर हैं एवं यहाँ टीन के अच्छे भंडार है|

* म्यांमार के सांगवान वन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं|

* इरावदी नदी को म्यांमार की जीवनधारा भी कहा जाता है|

* म्यांमार के प्यु शहर को विश्व विरासत सूची में रखा गया है| इसे सुदूर पूर्व का चावल का कटोरा भी कहा जाता है|


मालदीव (Maldives) –


* यह दक्षिण एशिया का सबसे छोटा राष्ट्र भी है|

* मालदीव भारत के मिनिकॉय द्वीप से 8˚ चैनल के द्वारा अलग होता है|

* मालदीव 1200 मूंगा द्वीपों से बना राष्ट्र है|

श्रीलंका (Srilanka) –


* राजधानी – कोलम्बो

* नारियल के आकार का यह देश भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्तिथ है जो भारत से “पाक जल संधि” द्वारा अलग होता है|

* श्रीलंका की सबसे बड़ी नदी महावेली है|

* चाय श्रीलंका की आय का प्रमुख साधन है क्यूंकि यह विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है|

* मन्नार की खाड़ी से मोती निकाला जाता था इसी वजह से प्राचीनकाल में इसका नाम रत्नद्विप था|

कजाखस्तान (Kazakhstan) – 


* यह विश्व का सबसे बड़ा भूमि अवरुद्ध देश है, अथार्थ चारो तरफ से स्थलीय सीमा से घिरा हुआ विशाल भू-भाग वाला राष्ट्र|

जापान (Japan) –


* राजधानी – टोक्यो (विश्व का सबसे बड़ा नगर)

* इसे निप्पन, सूर्योदय का देश और पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन भी कहा जाता है|

* जापान में लगभग 3900 द्वीप हैं जिनमे से केवल चार ही बड़े आकार के द्वीप है – होन्शु, होकैडो, क्युशू और शिकोकू|

* होन्शु द्वीप में ही जापान का सबसे बड़ा मैदान क्वान्टो स्तिथ है, जिसमे जापान की प्रमुख औद्योगिक पेटियां है|



* फ्यूजीयामा जापान का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है|

* खनिज सम्पदा में निर्धन होने के बावजूद जापान औद्योगिक दृष्टि से सम्पन्न राष्ट्र है| इसकी सम्पन्नता का प्रमुख कारण अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार है| जहां यह देश अपने उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओ का निर्यात करता है वहीं इसे खाद्य पदार्थों, धातुओं और कच्चे माल जैसे कच्चा लौहा, कपास आदि का आयत भी करना पड़ता है|

* जापान विश्व का सबसे बड़ा आयताक राष्ट्र है और ये अकेला ही विश्व आयात का लगभग 24% खुद आयात करता है|

* जापान का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका है|

*  शहतुत की पत्तियों पर पाले जाने वाला कीड़े से रेशम प्राप्त करने में जापान का विश्व में पहला स्थान है|

* जापानीज लोगो को चाय अत्यधिक प्रिय है और यहाँ चाय से जुड़े कई उत्सव मनाये जाते हैं|

* जापान विश्व का सबसे बड़ा कार एवं ट्रक निर्माता है|

* जापान विश्व का सबसे बड़ा जलपोत उत्पादक देश भी है|

* जापान का मेनचेस्टर – ओसाका 
* जापान का पिट्सबर्ग  - यवाटा 
* जापान का डेट्रॉइट – नागोया 



No comments:
Write comments