Powered by Blogger.

Business

[Business]

Wednesday 27 December 2017

राजस्थान के प्रथम व्यक्तित्व और महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेता!

राजस्थान के प्रथम व्यक्तित्व और महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेता :



इस आर्टिकल में हम आज राजस्थान के उन प्रथम व्यक्तित्वों के बारे में अध्यन करेंगे जिन्होंने अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य किया| इस आर्टिकल में आपको राजस्थान के उन प्रथम व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी मिलेगी जो सर्वप्रथम किसी महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुए या सर्वप्रथम कोई महत्वपूर्ण पुरस्कार जीता हो| राजस्थान पुलिस की लिखित परीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण पर्रिक्षाओं में भी अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, ऐसे में आपको इन लोगो के नाम कंठस्थ याद रहने चाहिए ताकि कभी भी किसी भी परीक्षा में ऐसा कोई सवाल आये तो आपका जवाब गलत ना हो|


राजस्थान के प्रथम व एकमात्र महाराजप्रमुख – महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर)

राजस्थान के प्रथम व एकमात्र राजप्रमुख – महाराजा सवाई मानसिंह (जयपुर)

राज्य के प्रथम राज्यपाल – सरदार गुरुमुख निहाल सिंह

प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – नरोतम लाल जोशी

प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री – हीरालाल शास्त्री

प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री – टीकाराम पालीवाल

प्रथम महिला मुख्यमंत्री – वसुंधरा राजे

प्रथम महिला विधानसभाध्यक्ष – सुमित्रा सिंह

प्रथम महिला राज्यपाल – प्रतिभा पाटिल

प्रथम महिला विधानसभा उपाधक्ष्य – ताराभंडारी

सर्वाधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री – मोहनलाल सुखाडिया

विधानसभा में प्रथम सचेतक – मथुरादास माथुर

प्रथम प्रतिपक्ष नेता – कुंवर जसवंत सिंह ( बीकानेर)

प्रथम अध्यक्ष, राज्य मानवाधिकार आयोग – कांता भटनागर

प्रथम मुख्य सचिव – के. राधाकृष्णन

राज्य की प्रथम ध्रुपद गायिका – मधुभट्ट तैलंग

प्रथम पुलिस महानिरीक्षक – पी. बनर्जी

प्रथम पुलिस महानिदेशक – रघुनाथ सिंह

राजस्थान उच्च न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – श्री कमलकांत वर्मा

राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख – श्रीमती नगेन्द्रबाला (हाडौती)

राज्य की प्रथम महिला मंत्री – कमला बेनीवाल

प्रथम महिला विधायक – यशोदा देवी

प्रथम महिला डॉक्टर – पार्वती गहलोत (1928, जोधपुर)

प्रथम महिला पायलट – नम्रता भट्ट

प्रथम महिला लोकसभा सदस्य – महारानी गायत्री देवी

प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य – श्रीमती शारदा भार्गव

प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त प्रथम राजस्थानी :



अर्जुन पुरस्कार विजेता – डॉ. करणी सिंह (1961, निशानेबाजी), प्रेम सिंह (1961, पोलो), सलीम दुर्रानी (1961, क्रिकेट)

राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार विजेता – लिम्बाराम (1998, तीरंदाजी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता – प्रो. करन सिंह (एथेलेटिक्स)

मैग्ससे पुरस्कार विजेता – डॉ. पी.के. सेठी (कृत्रिम पैर के जनक)

मैग्ससे पुरस्कार विजेता महिला – श्रीमती अरुणा रॉय

पद्मविभूषण प्राप्त करने वाली राज्य की प्रथम महिला व प्रथम व्यक्तित्व – श्रीमती जानकी देवी बजाज (1956)
राज्य की प्रथम व एकमात्र महिला जिन्हे पद्मश्री और पद्मविभूषण दोनों से सम्मानित किया गया – श्रीमती रतनशास्त्री (वनस्थली विद्यापीठ की संचालिका) पद्मश्री – 1955, पद्मभूषण – 1975

पद्मश्री से सम्मानित प्रथम पुरुष – श्री सूर्य कुमार भुयन

पद्मभूषण से सम्मानित प्रथम व्यक्ति – श्री घनश्यामदास बिडला (1957)

परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता प्रथम व्यक्ति – हवलदार मेजर पीरुसिंह (मरणोपरांत, 1948)

अशोक चक्र से सम्मानित प्रथम व्यक्ति – हवलदार शम्भू सिंह (1961)

कीर्तिचक्र पुरस्कार विजेता प्रथम व्यक्ति – पायनियर मूलसिंह (1968, जयपुर)

महावीर चक्र पुरस्कार विजेता प्रथम व्यक्ति – कर्नल किशनसिंह राठौड (1948, चुरू)

वीर चक्र विजेता प्रथम व्यक्ति – अजय आहूजा (1999, कोटा)

शौर्य चक्र विजेता प्रथम व्यक्ति – मेजर दयानंद (झुंझुनू)

No comments:
Write comments