राजस्थान की जनगणना 2011 के आकड़े
भारत के जनगणना आयुक्त एवं महापंजीयक ने 2011 की जनगणना के संसोधित आकड़े मई 2013 में जारी किये थे| इन आकड़ो के अनुसार भारत की कुल जनसँख्या 1,21,05,69,573 थी| यह 2001 की जनसँख्या से 17.67 प्रतिशत अधिक है| वहीँ राजस्थान की कुल जनसँख्या 6,85,48,437 थी|
* दशकीय जनसँख्या वृद्धि दर: वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में एक दशक में जनसँख्या वृद्धि डर 21.44 प्रतिशत थी, जबकि संसोधित आकड़ो के अनुसार यह दर 21.31% थी|
* राजस्थान राज्य का लिंगानुपात (लिंगानुपात : प्रति एक हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या|) 926 था जो संसोधित आकड़ों के अनुसार 928 है|
* राज्य में कुल जनसंख्या का 17.83 % भाग अनुसूचित जाति (SC) का है|
* राज्य में अनुसूचित जनजाति का अनुपात 13.48% प्रतिशत है|
* राज्य का जनसँख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है| 2001 में यह 165 था|
* 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में जनसंख्या का 15.54% हिस्सा 0-6 आयु वर्ग का है|
* राज्य का शिशु लिंगानुपात (0 से 6 वर्ष) 888 है|
2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में न्यूनतम और सर्वाधिक विशेषता वाले जिले –
➤ राज्य में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर जिले का है एवं इसके बाद क्रमशः राजसमन्द और पाली जिले का स्थान है|
➤ राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला जिला जयपुर है जबकि अनुसूचित जाति के सर्वाधिक अनुपात वाला जिला श्रीगंगानर जिले में 36.58% है|
➤ अनुसूचित जाती की न्यूनतम संख्या डूंगरपुर जिले में हैं और अनुपात भी सबसे कम इसी जिले में है|
➤ राज्य का सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला उदयपुर है जबकि अनुसूचित जनजाति का सर्वाधिक अनुपात बांसवाडा जिले में 76.38% है|
➤ राज्य में न्यूनतम अनुसूचित जानजाति वाला और न्यूनतम अनुपात वाला जिला बीकानेर है| इस जिले में मात्र 0.33% जनसंख्या ही अनुसूचित जनजाति की है|
➤ राज्य की जनसँख्या का सर्वाधिक हिस्सा जयपुर (9.67%) में निवास करता है जबकि जैसलमेर में जनसँख्या का सबसे कम हिस्सा (मात्र 0.98%) रहता है|
➤ राज्य में सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला जयपुर है जबकि न्यूनतम जनसँख्या घनत्व वाला जिला जैसलमेर है|
➤ राज्य में सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला जिला बांसवाडा है जबकि न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला जिला झुंझुनू है|
No comments:
Write comments