वैश्विक राष्ट्रीय प्रतीक के चिन्ह:
भारत के राष्ट्रीय प्रतिक:
राष्ट्रीय पंचाग (कैलेंडर) : ग्रिगेरियन कैलेंडर के साथ-साथ देश भर में शक संवत पर आधारित एकरूप राष्ट्रीय पंचाग जिसका पहला महिना चैत्र होता है और सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है, 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया| शक सम्वत 78 ईस्वी में प्रारम्भ हुआ|राष्ट्रीय पशु - बाघ
राष्ट्रीय पक्षी - मोर
राष्ट्रीय पुष्प - कमल
राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद
राष्ट्रीय ध्वज: भारत कि संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया| राष्ट्रीय ध्वज कि लम्बाई और चौड़ाई 3:2 में हैं| तिरंगे में समान अनुपात में तीन आड़ी पट्टियां हैं जिनमे रंगों का क्रम इस प्रकार है - सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद और सबसे नीचे हरा रंग| सफ़ेद पट्टी में नील रंग का चक्र है जिसका प्रारूप सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है| इसमें 24 तीलियाँ हैं| उच्चतम नयायालय ने घोषणा कि है कि देश भर के नागरिको को यह मौलिक अधिकार है कि वे अपने घर के बाहर वर्ष भर सम्मान के साथ तिरंगा फहरा सकते हैं|
राजचिन्ह: भारत का राजचिन्ह सारनाथ स्तिथ अशोक स्तम्भ के सिंह स्तम्भ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है| भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया| इस चिन्ह के नीचे मुण्डकोपनिषद का सूत्र "सत्यमेव जयते" लिखा हुआ है|
राष्ट्रगीत : बकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित "वन्दे मातरम्" हमारा राष्ट गीत है| इसे 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकता अधिवेशन में गाया गया था|
राष्ट्रगान: यह रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बांग्ला में रचित और संगीतबद्ध "जन मन गन" का हिंदी संस्करण है| इसे भारत कि संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था| यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था| राष्ट्रगान के गायन की अवधी 52 सेकंड्स है|
अन्य देशों के राष्ट्रीय प्रतिक:
पाकिस्तान - चमेली का फूल
बांग्लादेश - वाटर लिली
जर्मनी, स्पेन - इगल
कनाडा - मैपल पक्षी
ऑस्ट्रेलिया - वैटल
इरान - गुलाब का फूल
बेल्जियम - शेर
फ्रांस - लिली
रूस - डबल हेडेड इगल
सिरिया - शेर
इटली - सफ़ेद लिली
प्रमुख देशों के राष्ट्र गान:
भारत - जन-मन-गन (रविन्द्र नाथ टैगोर)
श्रीलंका - श्रीलंका माथा-अपा श्रीलंका
चाइना - मार्च ऑफ़ वालन्टियर्स (तियेन हाँ)
बांग्लादेश - अमार सोनार बांगला (रविन्द्र नाथ टैगोर)
अमेरिका - द स्टार स्पैंगल्ड बैनर (फ्रांसिस स्कॉट)
ब्रिटेन - गॉड सेव द क्वीन (जॉन बुल)
प्रमुख चिन्ह व प्रतिक:
सफ़ेद कबूतर - शांति का प्रतीक
कमल का फूल - सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक
चक्र -प्रगति
लाल झंडा - खतरा, क्रांति का प्रतीक
सफ़ेद झंडा - संधि या समर्पण का प्रतीक
पीला झंडा - संक्रामक रोग
काला झंडा - विरोध प्रदर्शन
उल्टा झंडा - राष्ट्रीय विपदा
झुका झंडा - राष्ट्रीय शोक का प्रतीक
बांह पर काली पट्टी - विरोध या दुःख का प्रतीक
आँखों पर पट्टी तथा हाथ में तराजू लिए स्त्री - न्याय का प्रतीक
लाल त्रिकोण - परिवार नियोजन
लाल क्रोस - सरकारी सहायता
लाल प्रकाश - यातायात एवं खतरे
हरा प्रकाश - यातायात को चलने का संकेत
No comments:
Write comments