Powered by Blogger.

Business

[Business]

Wednesday 27 December 2017

राजस्थान : एक परिचय|

राजस्थान : एक परिचय|


राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है जो भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्तिथ है| राजस्थान का इतिहास काफी समृद्ध रहा है और यहाँ प्राचीन काल से लेकर अब तक बहुत सारी सभ्यताएं फली-फूली हैं और नष्ट भी हुयी है| यहाँ निम्न पूरा-पाषाण युग, कांस्य युगीन सिधु घाटी सभ्यता, वैदिक सभ्यताएं विकसित हुयी| छठी शताब्दी के बाद राजस्थानी भू-भाग में राजपूती राज्यों का उदय प्रारम्भ हुआ, जो धीरे-धीरे बाद में सम्पूर्ण राजस्थान में अलग-अलग रियासतों के रूप में विस्तृत होता गया| ये रियासते राजपूत राजाओ के अधीन थी , इसी वजह से कालान्तर में राजस्थान को राजपुताना कहा जाने लगा| वाल्मीकि ने राजस्थान को मरूकांतर कहा है| राजस्थान शब्द का प्राचीनतम प्रयोग “राजस्थानीदित्य” विक्रम सम्वत ६८2 में के वसंतगढ़ , सिरोही शिलालेख में प्राप्त हुआ है| कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को रायथान कहा था|

स्वतन्त्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को ओपचारिक रूप से इस राज्य का नाम राजस्थान के रूप में स्वीकारा गया| स्वतन्त्रता के समय राजस्थान 19 देशी रियासते, 3 ठिकाने – कुशलगढ़, लावा व नीमराणा तथा चीफ कमिश्नर द्वारा प्रशासित अजमेर-मेरवाडा प्रदेश में विभक्त था| राजस्थान अपने वर्तमान स्वरुप में 1 नवम्बर 1956 को आया| इससे पूर्व राजस्थान निर्माण के कई चरणों से गुजरा|

राजस्थान एक नजर में –

राजधानी – जयपुर

कुल क्षेत्रफल – 3,42,239 वर्ग किमी.

राज्य की लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) – 826 किलोमीटर

राज्य की चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) – 869 किलोमीटर

देश के क्षेत्रफल का कुल हिस्सा – 10.41%

आकृति – विषमकोणीय चतुर्भुज के समान

कुल जिले – 33

उपखंड – 244

तहसीले – 287

पंचायत समितियां – 249

ग्राम पंचायते – 9810

नगर निगम – 6

विधानसभा सदस्य – 200

लोकसभा सदस्य – 25

राज्यसभा सदस्य – 10

राज्य की राजभाषा – हिंदी

राज्य का सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर  (क्षेत्रफल की दृष्टि से)

राजस्थान का सबसे छोटा जिला – धोलपुर (क्षेत्रफल की दृष्टि से)

राज्य का नवीनतम जिला – प्रतापगढ़

राज्य का नवीनतम सम्भाग – भरतपुर

राजस्थान की जनसंख्या – 685.48 लाख

लिंगानुपात – 928

जनसँख्या घनत्व – 200

दशकीय व्रद्धी दर (2001-11) – 21.31%

राज्य की सर्वाधिक तहसीलों वाला जिला – भीलवाडा (16)

सबसे कम तहसीलों वाला जिला – जैसलमेर (4)

सर्वाधिक ऊपखंडो वाला जिला – जयपुर (13)

सर्वाधिक पंचायत समितियों वाला जिला – अलवर (14)

न्यूनतम उपखंड, पंचायत समिति और न्यूनतम ग्राम पंचायतो वाला जिला – जैसलमेर

सर्वाधिक गाँवों वाला जिला – श्रीगंगानगर

सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – माउंट आबू

सर्वाधिक वर्षा वाला जिला – झालावाड

न्यूनतम वर्षा वाला जिला – जैसलमेर

राज्य की सबसे ऊँची चोटी – गुरुशिखर, 1722 मीटर (मध्य भारत की सबसे ऊँची चोटी)

सर्वाधिक गर्म स्थान – चुरू

सर्वाधिक ठंडा स्थान – माउंट आबू

सबसे ठंडा महिना – जनवरी

सबसे गर्म महिना – जून

राज्य की सबसे लम्बी नदी – चम्बल

पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी – बनास

राज्य की बारहमासी नदियाँ – चम्बल और माही

कर्क रेखा को लगातार दो बार काटने वाली नदी – माही

सबसे ज्यादा नदियों वाला सम्भाग – कोटा

बिना कोई नदी वाले जिले – चुरू और बीकानेर

ताज़े पानी की एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील – जयसमन्द

भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील – सांभर

राज्य की सबसे ऊँची झील – नक्की झील, माउंट आबू

राज्य में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला – उदयपुर

न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला – चुरू

विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला – खेजडली, जोधपुर

राज्य में राष्ट्रीय उद्यान – 3

वन्य जीव अभ्यारण्य – 26

मृग वन – 7

जन्तुआलय – 5

राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान – रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान (पहली बाघ परियोजना भी)

राज्य नृत्य – घुमर

राज्य गीत – केसरिया बालम पधारों नी म्हारे देश

राज्य का राज पुष्प –रोहिडा

राज्य वृक्ष – खेजड़ी

राज्य पक्षी – गोडावन

राज्य पशु – ऊंट, चिंकारा

राज्य खेल - बास्केटबाल

No comments:
Write comments